बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2016 - 11:57 PM (IST)

नई दिल्ली: तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज मध्य रात्रि से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 21 रूपए की बढ़ोतरी की है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर अब 527.50 रूपए की जगह 548.50 रूपए का मिलेगा। 
 
एक महीने में रसोई गैस के दाम में लगातार दो बार में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले एक मई को इसकी कीमत 18 रुपये बढ़ाई गई थी। इससे पहले रसोई गैस के दाम लगातार तीन बार घटाए गए थे। इसकी कीमत में 01 फरवरी को 82.50 रूपए, 01 मार्च को 61.50 रुपये तथा 01 अप्रैल को चार रूपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। इसी तरह सब्सिडी वाले सिलेंडर की (दिल्ली में) कीमत 419.15 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 419.18 रूपए प्रति सिलेंडर किया गया है। देश के चार प्रमुख महानगरों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत इस प्रकार हैं-
 
महानगर- पुरानी कीमत-527.50 
दिल्ली नई कीमत में 527.50 से 548.50 रूपए महंगा
कोलकाता में 554.50 से 576.50 महंगा
मुंबई में 525.00 से 547.00 रूपए महंगा
चेन्नई में 538.00 से 560.00 रूपए महंगा 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News