दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम, गला दबाकर फोन और पैसे छीने(Video)

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 07:00 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के सीलमपुर में दिनदहाड़े दो लोग एक शख्स से लूट करके भाग गए। घटना गुरुवार की है। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बदमाश शख्स को दबोच लेता है और उसके साथ मारपीट करता है। इतने सामने से एक और बदमाश आता है और शख्स के हाथ से सामान छीन लेता है। फिर दोनों वहां से फरार हो जाते हैं। शख्स वहीं पर बेहोश होकर गिर जाता है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में 23 साल के नाजिम और 24 साल के शराफत शामिल हैं। वहीं पीड़ित की पहचान 18 साल के रविंदर सिंह के रूप में हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News