बंदर बना सुपरहीरो! बालकनी में लटके बच्चे की फरिश्त बन बचाई जान, देखें Viral Video

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर आए हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं तो कुछ इमोशनल करने वाले। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा बालकनी में लटका हुआ दिख रहा है। मुसीबत में फंसे इस बच्चे के लिए एक बंदर मसीहा बन कर आया, जिसने अपनी समझदारी से बच्चे की जान बचाई। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

<

ایک بندر نے ایک بچے کو بالکنی سے گرنے سے بچا لیا، جسے دیکھ کر ہر کوئی حیران رہ گیا۔ pic.twitter.com/OiZiN8GBnQ

— Shahid Qureshi (@ShahidQurashii) April 18, 2026

>

क्या है पूरा वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा बच्चा किसी ऊंची बिल्डिंग की बालकनी की रेलिंग से लटका हुआ है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कभी भी नीचे गिर सकता है। वह आस-पास के लोगों और घरवालों को मदद के लिए बुला रहा है। इसी बीच एक बंदर की नजर उस बच्चे पर पड़ती है। बिना समय बर्बाद किए वह जल्दी और बहादुरी से बालकनी में कूद जाता है और बच्चे को पकड़कर सुरक्षित जगह पर ले जाता है।

क्या बच्चे और बंदर का यह वीडियो असली है या AI?

जहां एक तरफ लोग इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं और बंदर को 'हीरो' कह रहे हैं। दूसरी तरफ इस वीडियो की सच्चाई को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि इस AI के दौर में यह वीडियो एनिमेशन या AI की मदद से बनाया गया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो असली है। लेकिन असली सच्चाई क्या है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता और न ही इसकी कोई जानकारी मिल पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News