होमस्टे में अमेरिकी महिला रेप! ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 02:15 PM (IST)

नेशल डेस्क: कर्नाटक के कोदागु जिले के एक होमस्टे में अमेरिकी महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक सप्ताह पहले कोदागु के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में हुई थी। पुलिस ने बताया कि झारखंड के मूल निवासी एक कर्मचारी को इस घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। वह होमस्टे के आतिथ्य विभाग में काम करता था।

होमस्टे मालिक सहित दो गिरफ्तार 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि होमस्टे के मालिक को भी इस घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि महिला द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत किए जाने पर उसने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। 

मामले की दबाने की आरोपियों ने की कोशिश 
बाद में, जब उसने इस घटना के बारे में होमस्टे के मालिक को बताया तो उसने कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश की और तीन दिनों के लिए वाई-फाई सेवा बंद कर दी, ताकि वह उस दौरान किसी से संपर्क नहीं कर सके।

अमेरिकी दूतावास पीड़िता ने की शिकायत फिर दर्ज हुआ केस 
बाद में उसने कथित तौर पर मैसूरु जाने का बहाना बनाकर परिसर छोड़ा और अमेरिकी दूतावास और पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। इस घटना के संबंध में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News