बच्चियों से रेप करने दिल्ली आता था ये शख्स, 500 मासूमों को बना चुका है शिकार

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 07:26 PM (IST)

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस के हाथों के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 500 से ज्यादा बलात्कार का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यूपी का रहने वाला ये सीरियल रेपिस्ट बलात्कार करने के लिए यूपी से दिल्ली आता था। इसके निशाने पर आठ से दस साल की मासूम बच्चियां होती थीं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इसे गिरफ्तार किया है।

सुनिल रस्तोगी नाम का यह दानव इतने बलात्कार कर चुका है कि इसे याद तक नहीं है। पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो इसने अपने घिनौती करतूतों की कुंडली खोली, जिसने सुनकर पुलिस हैरान रह गई। ये सीरियल रेपिस्ट 2004 से अब तक 500 से ज्यादा बार बलात्कार कर चुका है।

इसके निशाने पर गाजियाबाद और दिल्ली की मासूम बच्चियां होती थीं, जिन्हें ये अपने हवस का शिकार बनाता था और खासतौर से वो लड़कियां जो स्कूल से वापस अकेल घर लौटती थीं। यूपी के रूद्रपुर का रहने वाले ये सीरियल रेपिस्ट सिर्फ बलात्कार करने के लिए ही दिल्ली और एनसीआर में आता था। पुलिस के मुताबिक इस के टारगेट पर 10 दिन में दस लड़कियां होती थीं, जिन्हें बहला फुसला कर ये अपनी हवस का शिकार बनाता था।

स्कूल से अकेली घर लौट रही बच्चियां इसके निशाने पर होती थीं। बच्चियों को अकेला देख उन्हें कहता था कि उनके पापा ने बुलाया है और कुछ सामान भी देता था। बच्चियां इसके बहकावे में आ जाती थीं। फिर उन्हें ये बलात्कारी सुनसान जगह पर ले जाता या फिर खाली बिल्डिंग में ले जाता था, जहां ये उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था और फिर ट्रेन पकड़कर वापस चला जाता था।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में पिछले 1 महीने में इसने कई वारदात को अंजाम दिया,  शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटीवी में ये सीरियल रेपिस्ट दिखाई दे रहे हैं। इसी सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पता चला कि ये कुछ साल पहले न्यू अशोक नगर के एक टेलर के यहां काम भी कर चुका है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News