भारत में नहीं दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन देशों पर पड़ेगा प्रभाव

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 05:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है।  इस बार चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ेगा, हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन की शासकीय वेधशाला के अधीक्षक डॉ रामप्रकाश गुप्त ने बताया कि  30 नवंबर को प्रतिच्छाया ग्रहण होगा, लेकिन भारत में इस समय दिन की स्थिति होने के कारण यह ग्रहण भारत में द्दश्य नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार पर भड़के राउत, बोले-  आतंकवादियों जैसा बर्ताव कर किसानों का ना करो अपमान
 

दोपहर  को लगेगा ग्रहण
रामप्रकाश गुप्त ने बताया कि चंद्रग्रहण दोपहर में 12:00 बज कर 59 मिनट 9 सेकंड पर शुरू होगा और इसके मध्यकाल की स्थिति दोपहर 3:00 बजकर 12 मिनट 9 सेकंड रहेगा जबकि इसका समापन शाम को 5:00 बज कर 25 मिनट 9 सेकंड पर होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिच्छाया ग्रहण चंद्रमा का कोई भाग पृथ्वी की वास्तविक छाया से नहीं लगता है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, 17 साल बाद नवंबर महीना रहा सबसे अधिक ठंडा
 

इन देंशों में दिखाई देगा ग्रहण
यह पृथ्वी के उप छाया वाले हिस्से से गुजरता है, जिससे उसका प्रकाश कुछ समय मध्यम हो जाता है। इस स्थिति का अनुभव हम सामान्य रूप से चंद्रग्रहण के प्रकाश को देखकर कर सकते हैं। सामान्यत: प्रतिच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। 

 

क्या होता है चंद्रग्रहण
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं तो चंद्रग्रहण की स्थिति होती है। चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा की रात में ही होता है। एक साल में अधिकतम तीन बार पृथ्वी के उपछाया से चंद्रमा गुजरता है, तभी चंद्रग्रहण लगता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News