पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से घुसपैठिया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2016 - 08:11 PM (IST)

पुंछ: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में घायल एक घुसपैठिये को आज गिरफ्तार किया गया। यह घुसपैठिया पाक अधिकृत कश्मीर से आया था। सेना के सूत्रों ने कहा कि इस घुसपैठिये ने पाक अधिकृत कश्मीर से नियंत्रण रेखा पार की और पुंछ के चिकन-दा-बांघ पट्टी में रणगर्द नाला में आया था। 

उसे सेना के जवानों ने चुनौती दी तो उसने भागने की कोशिश की। इस पर सैनिकों ने गोली चलाई जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान मोहम्मद नदीम के रूप में हुई है और वह पाक अधिकृत कश्मीर के अब्बासपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News