Earthquake : इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, डरे सहमे लोग घरों से भागे बाहर; प्रशासन अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 01:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। झटके सुबह करीब 7:48 बजे आए। इसका केंद्र लगभग 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर, जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित बताया गया है।

प्रशासन ने रखी स्थिति पर नजर

भूकंप के बाद जिला प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी संबंधित विभागों और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें - आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

लोगों से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। यदि कहीं किसी प्रकार का नुकसान या असामान्य स्थिति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है।

फिलहाल स्थिति सामान्य

जिले की विभिन्न तहसीलों से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके हल्के थे और कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News