दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.9 रही तीव्रता, डरे सहमे लोग घरों से निकले बाहर (Video)
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:27 PM (IST)
नेशनल डेस्कः शुक्रवार देर रात करीब 9.42 बजे दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के साथ-साथ यूपी के नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई।
#WATCH | Jammu & Kashmir: An earthquake was felt in Srinagar. Chandeliers and fans were seen moving. pic.twitter.com/iFx5OTZ7uB
— ANI (@ANI) April 3, 2026
उधमपुर-पुंछ से कश्मीर घाटी तक असर
उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि झटके कुछ ही सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
#WATCH | Jammu & Kashmir: An earthquake was felt in Poonch, fans were seen moving. Further details awaited. pic.twitter.com/PUcPuPm7vb
— ANI (@ANI) April 3, 2026
ऊंची इमारतों में ज्यादा महसूस हुए झटके
Delhi-NCR में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने झटकों को साफ तौर पर महसूस किया। दफ्तरों और घरों में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल आए और कई जगहों पर लोग पार्क और खुले मैदानों में इकट्ठा हो गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
