OMG! बिना सुन्न किए प्लास से निकाला दांत, वायरल Video देख कांप उठे लोग...डेंटिस्ट समाज में भी डर का माहौल!
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 12:18 AM (IST)
नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया के इस दौर में रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों के मन में डर और चिंता दोनों बढ़ा दिए हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
यह वीडियो Instagram पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बैठी नजर आती है और उसके सामने एक व्यक्ति प्लास (plier) लेकर उसका दांत निकालता दिख रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को कोई एनेस्थीसिया (सुन्न करने की दवा) नहीं दी गई। व्यक्ति प्रोफेशनल डेंटिस्ट जैसा नहीं लग रहा। इसके अलावा दांत निकालते समय महिला के चेहरे पर दर्द साफ दिखता है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को अंदर तक झकझोर रहा है।
क्यों खतरनाक है ऐसा तरीका?
आमतौर पर दांत निकालने से पहले डॉक्टर मरीज को एनेस्थीसिया देते हैं, ताकि दर्द महसूस न हो और प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके। लेकिन इस वीडियो में बिना किसी मेडिकल सुविधा के ऐसा करना बेहद दर्दनाक,खतरनाक और संक्रमण का कारण बन सकता है।
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई:
-
“वीडियो देखकर ही दर्द महसूस हो रहा है”
-
“जब इलेक्ट्रीशियन डेंटिस्ट बन जाए”
-
“डॉक्टर को छोड़ो, आंटी की हिम्मत देखो”
-
“ऐसे डॉक्टर हर गांव में मिल जाएंगे”
कुछ लोगों ने मजाक किया, तो कई ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।
डेंटिस्ट समाज में भी चिंता
वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा कि इस घटना को देखकर डेंटिस्ट समुदाय में भी डर का माहौल है। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि इलाज हमेशा प्रशिक्षित और लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर से ही कराना चाहिए।
