सुहागरात पर कुछ ही घंटों बाद मच गई चीख-पुकार, दूल्हे ने दुल्हन को की छूने की कोशिश तो...
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:07 PM (IST)
Rampur Wedding Dispute : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं वहां सुहागरात के कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार मच गई। सात फेरों के पवित्र बंधन में बंधा यह रिश्ता पहली ही रात को तब टूट गया जब दुल्हन ने पति को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे को अस्पताल और मामले को पंचायत तक पहुंचना पड़ा।
धूमधाम से आई बारात, रिसेप्शन के बाद बदला मंजर
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर इलाके में यह शादी बड़े ही अरमानों और रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। दोनों परिवारों ने हंसी-खुशी रस्में निभाईं और रात 2 बजे तक रिसेप्शन का शानदार कार्यक्रम चला लेकिन जैसे ही दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में पहुंचे खुशियों भरा माहौल तनाव में बदल गया।
कमरे के अंदर क्या हुआ?
दूल्हे की बहन पूनम कश्यप के अनुसार जब भाई ने अपनी पत्नी के करीब जाने की कोशिश की तो दुल्हन ने उसे जोर से धक्का दे दिया। आरोप है कि दुल्हन ने न केवल पति को पास आने से रोका बल्कि उसे थप्पड़ भी मार दिया। दुल्हन ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि उसे यह शादी मंजूर नहीं है और वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती।
पुराने प्रेम संबंध की आशंका और पंचायत का ड्रामा
विवाद की खबर लगते ही सुबह पंचायत बैठाई गई। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन का पहले से कहीं प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पंचायत में घंटों तक मान-मनौव्वल का दौर चला लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई।
खून-खराबा और पुलिस की एंट्री
हाथापाई के दौरान दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पर हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। घायल दूल्हे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने दुल्हन से उसका पक्ष जानना चाहा, तो उसने स्पष्ट कहा— "यह शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई है, मैं इसके साथ नहीं रहूंगी।"
बिना पुलिस केस के समझौता
हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा बवाल होने और खून-खराबे के बावजूद फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामले को रफा-दफा करने का फैसला किया है। हालांकि इलाके में इस अधूरी शादी की चर्चा हर जुबान पर है।
