VIDEO: गुरुग्राम के कपल का महीने का खर्च सुन उड़ जाएंगे होश, लोग बोले: आम आदमी कैसे जीए?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 03:43 PM (IST)

Monthly Expense In Gurgaon: दिल्ली-NCR से सटे गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने अपने मासिक खर्चों का पूरा हिसाब शेयर किया है। जिसमें बताया है कि महानगर में living cost कीतनी महंगी है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में, जो एक small business की मालकिन हैं, दिखाया गया है कि कैसे वह और उनके पति 2BHK फ्लैट में रहते हुए अपना मासिक बजट मैनेज करते हैं।

अनुष्का ने बताया कि यह दंपति गुरुग्राम में एक सेमी-फर्निश्ड 2BHK अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसका किराया वे प्रति माह 37,000 रुपये देते हैं। इस राशि में रखरखाव शुल्क भी शामिल है। किराए के अलावा, दंपति घरेलू ज़रूरतों पर नियमित रूप से खर्च करते हैं। उनका मासिक किराने का बिल उपयोग के आधार पर 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रहता है। वे सफाई के लिए 2,500 रुपये भी देते हैं, जो शहरी घरों में आम बात है जहां दोनों पति-पत्नी काम करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kokoro Living by Anushka (@kokoroliving_byanushka)

अनुष्का के अनुसार, कार में पैट्रोल पर प्रति माह 6,000-8,000 रुपये खर्च होते हैं, जबकि बिजली, पानी आदि के बिल लगभग 5,600 रुपये आते हैं। कई शहरी दंपतियों की तरह, वे जीवनशैली के खर्चों के लिए भी अलग से पैसे रखते हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने में उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी पर 10,000 रुपये खर्च किए, जबकि बाहर खाना खाने और खाना ऑर्डर करने पर लगभग 4,000-5,000 रुपये खर्च हुए। सभी खर्चों को जोड़कर, अनुष्का ने अनुमान लगाया कि उनका कुल मासिक खर्च लगभग 75,000 से 80,000 रुपये है। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "गुड़गांव में रहने का असल खर्च कितना है? हमने हिसाब लगाया... और परिणाम ने हमें चौंका दिया।" उन्होंने कमेंट्स में साफ किया कि इस आंकड़े में उनकी सेविंग शामिल नहीं है, यानी वे अलग से पैसे बचा लेते हैं। बता दें कि इस वीडियो को 75 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और इसने ऑनलाइन खूब चर्चा बटोरी है।  एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान! मुंबई में तो हम इसी तरह की जीवनशैली के साथ भी दोगुना खर्च करते हैं!" एक अन्य ने टिप्पणी की, "मुझे लगता है कि आपके खर्च इससे कहीं ज़्यादा हैं... यह तो बस एक मोटा-मोटा अंदाज़ा है जो आपने दिया है, आम आदमी कैसे जीए।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News