सरकारी कर्मचारियों के बाद किसानों की लगी लॉटरी, सरकार ने इन फसलों में बढ़ाई MSP

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 04:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने दिवाली और दशहरे से पहले किसानों को बड़ी राहत दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। इसके साथ ही दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा आर्थिक पैकेज भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-  DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले! सरकार ने 3% बढ़ाया DA

 

अश्विनी वैष्णव ने MSP बढ़ोतरी का किया ऐलान-

केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने MSP बढ़ोतरी का ऐलान किया।

  • गेहूं का नया MSP: फसल वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 6.59 % बढ़ाकर ₹2,585 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

  • कितनी बढ़ोतरी: पिछले सत्र (2025-26) में गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल था। इस तरह, इस साल गेहूं के MSP में ₹160 प्रति क्विंटल की सीधी बढ़ोतरी की गई है।

  • भुगतान का अनुमान: केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रबी सीज़न 2026-27 के दौरान अनुमानित खरीद 297 लाख मीट्रिक टन हो सकती है, जिसके लिए किसानों को ₹84,263 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।

PunjabKesari

दालों को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ का पैकेज

सरकार ने देश में दलहन (दालों) की फसलों को बढ़ावा देने के लिए भी एक बड़ा फैसला लिया है।

  • पैकेज की मंजूरी: केंद्रीय कैबिनेट ने दालों की फसलों को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ रुपये के एक बड़े पैकेज को मंजूरी दी है। यह पैकेज 6 साल के लिए होगा।

  • उत्पादन लक्ष्य: सरकार ने 2025-26 फसल वर्ष के लिए 11.9 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य रखा है। पिछले साल (2024-25) में यह उत्पादन 11.75 करोड़ टन रहा था, जो कि एक रिकॉर्ड था।

ये भी पढ़ें- Bank Holiday: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 

MSP निर्धारण का आधार

गेहूं, जौ, चना, मसूर जैसी रबी फसलें, जिनकी बुवाई अक्टूबर के अंत में शुरू होती है, उनके लिए MSP का निर्धारण कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर किया जाता है। सरकार का यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News