लड़की ने बनाया सोने का ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, 100 दिनों तक रोज 9 घंटे सोकर जीते इतने लाख रुपए का इनाम
punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 02:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की एक लड़की ने सोने में रिकॉर्ड बना लाखों रुपए इनाम में जीते। दरअसल, पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की एक लड़की ने सोने में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। 100 दिनों तक रोज 9 घंटे सोकर श्रीरामपुर की त्रिपर्णा चक्रवर्ती ने करीब 6 लाख रुपये इनाम में जीत लिये हैं।
बता दें कि हाल ही में एक मैट्रेस कंपनी ने स्लीपिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया था। जिसमें यह देखना था कि कौन ज्यादा देर तक सो सकता है? त्रिपर्णा ने वहां 100 दिनों में रोज 9 घंटे सोकर ‘सर्वश्रेष्ठ स्लीपर’ का पुरस्कार जीता है। इस स्लीपिंग कॉम्पिटिशन में भारत में लगभग 550,000 लोगों ने भाग लिया था।
पश्चिम बंगाल की लड़की ने सोने का रिकॉर्ड बनाया जीत लिए लाखों रुपये
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) September 7, 2022
बात दें कि इस लड़की ने 4 लाख कंटेस्टेंट को हराकर अच्छी नींद का खिताब अपने नाम किया। लगातार 100 दिन तक रोज 9 घंटे सोकर 6 लाख रुपए जीत लिए हैं।
मुझे उम्मीद है कि ये वाला टैलेंट आप में से भी कई लोगों के पास होगा।😀 pic.twitter.com/3QCMph2RZd
जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी चार कंटेस्टेंट को एक मैट्रेस और एक Sleep ट्रैकर दिया। बता दें, त्रिपर्णा को इस प्रतियोगिता की जानकारी एक वेबसाइट के माध्यम से मिली थी। इस जीत के बाद त्रिपर्णा ने कहा कि वो रात में जगती थी और दिन में सोती थी। उन्हें जो प्राइज मनी मिली है उससे वह अपने पसंद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी।
त्रिपर्णा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सोने का शौक रहा है। जब भी उन्हें नींद आती है तो वह सो जाती थीं। वह अमेरिका के एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। फिलहाल, वह 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम) कर रही है, जिसके कारण उन्हें रात में जागना पड़ता है।