Lunar Eclipse 2022: 16 मई को लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, बन रहा खास संयोग

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 09:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी लग रही है। बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों परिघ योग में होंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग 80 साल बाद बनने जा रहा है।

 

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 7 बजकर 58 मिनट से सुबह 11.25 बजे के मध्य लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News