कांग्रेस में जल्द पार्टी अध्यक्ष घोषित करने की मांग ने पकड़ा जोर, शशि थरूर ने कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 08:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। इसके बाद से ही कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा। इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जल्द से जल्द पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की मांग उठानी भी शुरू कर दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व और खासतौर से कांग्रेस वर्किंग कमेटी से जोर देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की मांग को पूरा करने की बात कही है।
PunjabKesari
हाल ही में शशि थरूर ने प्रियंका गांधी वाड्रा को नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष की तत्काल नियुक्ति से पार्टी को फायदा होगा। पार्टी में वरिष्ठ नेतृत्व के पदों पर आतंरिक चुनावों के बाद अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति से कांग्रेस की देशभर में विश्वसनीयता मजबूत होगी। बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन असफल रहे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नये अध्यक्ष को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम के चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को नया अध्यक्ष बनाने की मांग का समर्थन पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी किया था। अमरिंदर सिंह ने कहा था कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष के तौर प्रियंका गांधी वाड्रा को चुना जाता है तो उन्हें सभी का समर्थन मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News