समुद्र के बीच मस्ती कर रहा था कपल, अचानक आई सुनामी में लहरों के बीच गायब हो गई गर्लफ्रेंड, देखें VIDEO

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 08:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आए दिन सोशल मीडिया पर कपल की वीडियोज वायरल होती रहती है। अब एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वायरल हो रहा ये वीडियो रूस का बताया जा रहा है, जहां एक समुद्र तट पर प्रेमी जोड़े के साथ एक दुखद हादसा हो गया। जब वे समुद्र किनारे टहल रहे थे, तभी अचानक एक बड़ी लहर आई और लड़की को बहा ले गई। यह घटना न केवल जोड़े के लिए बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी भयावह थी।

इस घटना के बाद समुद्र के तट पर रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। इस दौरान प्रशासन ने आस पास स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समुद्र तट पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

समुद्र की लहरें बहा ले गई

यह घटना तब हुई जब प्रेमी युगल समुद्र तट पर टहलने के लिए निकला था। समुद्र की लहरें सामान्य से तेज़ थीं, लेकिन अचानक एक बड़ी लहर आई और लड़की को अपनी चपेट में ले लिया। लड़के ने लड़की को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लहरें बहुत तेज़ थीं और वे उसे बहा ले गईं। घटना के समय तट पर कई लोग मौजूद थे। उन्होंने लड़की को बचाने की कोशिश की, लेकिन लहरें बहुत शक्तिशाली थीं। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम को तुरंत बुलाया गया, लेकिन तब तक लड़की लहरों में खो चुकी थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म 'X' पर @UmashankarSingh के नाम से शेयर किया गया है, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कपल समुद्र के तट पर टहल रहा था। लड़के के मना करने के बावजूद भी लड़की ने पानी में जाने की जिद्द की, इसके बाद समुद्र में आई पानी की लहरें लड़की को बहा ले गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News