दुनिया के इस कोने में मिलती है सबसे सस्ती चांदी, रेट जानकर उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 06:19 PM (IST)
नेशनल डेस्क : भारत में चांदी की कीमतों ने निवेशकों और आम लोगों दोनों को हैरान कर के रख दिया है। 9 जनवरी 2026 को चांदी का औसत भाव 2,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। पहले यह माना जाता था कि सिर्फ सोने के दाम ही रिकॉर्ड बनाते हैं, लेकिन अब चांदी ने भी उसी राह को पकड़ लिया है।
बढ़ती मांग के कारण
बीते कुछ वर्षों में महंगाई, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ा है। पहले यह भरोसा मुख्य रूप से सोने पर था, लेकिन अब चांदी भी Safe Investment के रूप में उभर रही है। औद्योगिक मांग के साथ-साथ निवेश मांग में भी तेजी देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें - Road Accident : कांग्रेस के दिग्गज नेता की बेटी की हुई मौत
दुनिया के देशों में भारत की तुलना
अधिकतर लोग जानते हैं कि दुबई में सोना सस्ता मिलता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चांदी कई देशों में भारत से कहीं सस्ती है। इस सूची में चिली सबसे ऊपर है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिली में चांदी के दाम भारत से 30-40 हजार रुपये प्रति किलो तक कम हैं, क्योंकि यह चांदी उत्पादन का बड़ा केंद्र है। रूस दूसरे नंबर पर है, जहां चांदी भारत के मुकाबले 20-30 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती मिलती है। चीन में भी 1 किलो चांदी की कीमत करीब 2,21,000 रुपये है, जो भारत से कम है। चीन खुद चांदी का बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है। भारत इस सूची में चौथे स्थान पर आता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, अर्जेंटीना, बोलीविया, मैक्सिको, पुर्तगाल और अमेरिका जैसे देशों आते हैं।
