केंद्र सरकार ने खुफिया विभाग में किया बड़ा फेरबदल, कई अधिकारी किए इधर से उधर

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 04:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः खुफिया विभाग में भारत सरकार ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। खुफिया विभाग का अब तक का इसे सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों से ठीक पहले मोदी सरकार ने खुफिया विभाग में तबादला कर राजनीति को हवा दे दी है। वहीं विपक्ष की ओर से अभी इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

देश के कई राज्यों में हुए तबादले
चेन्नई से बेंगलुरु और बेंगलुरु से कई अधिकारियों को चेन्नई भेजा गया है। यह ट्रांसफर किसी राज्य या शहर में नहीं हुआ है बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में इनका तबादला किया गया है। जिसमें अहमदाबाद, बंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चंडीगढ़, गुवाहाटी आदि शामिल हैं।

कई अधिकारियों के लिए चेन्नई अनजान जगह
बेंगलुरु के सभी अधिकारियों का तबादला तमिलनाडु में किया गया है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले इतनी बडी़ संख्या में खुफिया विभाग में तबादले किए गए। कई खुफिया अधिकारियों के लिए चेन्नई एकदम नई जगह है।

विभाग के अधिकारियों को नहीं थी उम्मीद
वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर विभाग के अधिकारियों को तबादला करने से खुफिया विभाग की कार्य प्रणाली प्रभावित हो सकती है। उनको इसकी उम्मीद नहीं थी कि सरकार इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों को इधर से उधर कर देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन स्तर के खुफिया अधिकारियों का तबादला किया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News