यूपी: शादी के जोड़े में परीक्षा देने यूनिवर्सिटी पहुंची दुल्हन, ससुराल वालों ने किया फुल स्पोर्ट

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 12:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: यूपी के झांसी विश्वविद्यालय में शादी के एकदम बाद परीक्षा हाल में पेपर देने पहुंच गई है। शादी के जोड़े में सजी दुल्हन को पेपर सेंटर में देख सभी लोग हौरान हो गए। दुल्हन के भाई और देवर उसे एग्जाम सेंटर तक लेकर आए थे।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन ने अपने ससुराल पक्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात की है। इस पर वे लोग राज़ी हो गए और शादी के तुरंत बाद एग्ज़ाम देने भेज दिया। दुल्हन के इस फैसले की हर कोई तरीफ कर रहा है।

बता दें कि शादी के जोड़े में परीक्षा देने आई खुशबू राजपूत झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट की छात्रा है। शादी के दूसरे दिन सुबह विदाई से पहले अपने घरवालों से एग्जाम देने की बात कही। जिसपर उन्होंने लड़के वालों से खुशबू की इच्छा के बारे में बात की। खुशबू के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं परीक्षा देने के बाद वापिस आई खुशबू की शादी से जुड़ी रस्में पूरी की और उसकी विदाई की गई।

PunjabKesari

इस पर खुशबू का कहना है कि शादी की रस्मों में दो घंटे का इंतज़ार किया जा सकता है, लेकिन परीक्षा दोबारा नही आ सकती। मेरे घरवाले ये बात समझते थे। उन्होंने फुल सपोर्ट किया। शादी के बाद भी पढ़ाई नही छोड़नी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News