तिरुमला मंदिर में दान की राशि घटी, रोजाना तीन करोड़ की जगह पर मिले सिर्फ 73 लाख

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:08 AM (IST)

तिरुपति : तिरुमला के भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में चल रहे छह दिवसीय वैदिक अनुष्ठान ने पवित्र ‘हुंडी’ में चढऩे वाली दान राशि को बेहद प्रभावित किया है। रोजान यहां करीब तीन करोड़ की दान राशि मिलती थी जिसमें रिकॉर्ड गिरावट देखी गई। रविवार को यह राशि महज 73 लाख रुपए पर सिमट गई।

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर की हुंडी में सोने के आभूषणों और अन्य सामग्रियों के अलावा तीन करोड़ की नकद राशि नियमित तौर पर मिल जाती थी। लेकिन यहां चल रहे ‘अष्टबंधन बालालया महा समप्रोक्षणम’ अनुष्ठान की वजह से श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह अनुष्ठान 12 साल में एक बार होता है और इसमें बड़े पुजारी ही हिस्सा लेते हैं।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Related News