थरूर का आलोचनाओं को जवाब, कहा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 01:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' चाले विवादित बयान वर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने जहां थरूर के बयान से किनारा कर लिया है तो वहीं भाजपा ने इसे लेकर हमला बोला है। इसी बीच थरूर ने अपने ही अंदाज में आलोचकों को जवाब दिया है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’।


थरूर ने शुक्रवार को किशोर कुमार द्वारा गया हुआ 1971 की हिट बॉलीवुड फिल्म 'अमर प्रेम' के गाने को ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि लोगों का काम है कहना, छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना। दरअसल कांग्रेस नेता ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर 2019 में भारतीय जनता पार्टी  दोबारा जीतकर आती है तो यह देश 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा।

PunjabKesari
थरूर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में पड़ जाएंगे। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार भी किया था। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस भारत के संविधान पर हमला कर रही है। राहुल गांधी इसका जवाब दें। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के लिए भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं।
PunjabKesari
वहीं विवाद बढ़ता देख थरूर ने वीरवार को सफाई भी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कई जगहों पर उनके भाजपा की जीत से भारत के 'हिंदू पाकिस्तान' बनने के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है। इसलिए वह अपने बयान को फिर से स्पष्ट कर रहे र्है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि मैंने यह पहले भी कहा है और फिर से कहूंगा। पाकिस्तान का निर्माण बहुसंख्यकों के धर्म के आधार पर हुआ था। इससे धार्मिक अल्पसंख्यकों से भेदभाव होता है और उन्हें समान अधिकार नहीं मिलते।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News