ठाणे: नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सज़ा

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 06:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने एक चिकित्सक के बयान और डीएनए साक्ष्य के आधार पर बृहस्पतिवार को आरोपी व्यक्ति को IPC और POCSO के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी पाया। स्पेशल जज डी एस देशमुख ने आरोपी को सजा सुनाने के साथ 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

स्पेशल प्रॉसिक्यूटर वी जी कडू ने अदालत को बताया कि पीड़ित परिवार कलवा में रहता है और 18 अक्टूबर 2022 को जब घर पर कोई नहीं था तो आरोपी ने 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वकील ने बताया कि कुछ महीने बाद लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद जांच कराने पर डॉक्टर ने उसके 16 सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुकदमे के दौरान लड़की सहित कानूनी पक्ष के सात गवाहों से पूछताछ की गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News