सुरक्षाबलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड, हथियार बरामद

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 06:02 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुये आतंकियों के नापाक मंसूबों पर एक बार फिर से पानी फेर दिया। पुख्ता सूचना के आधार पर सेना की 55 आरआर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 185 बटालियन ने अवंतीपोरा में सर्च अभियान चलाया। उन्हें पर लश्कर के ठिकाने की सूचना मिली थी।


जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के भूम्रित ठिकाने को ध्वस्त किया। इस मौके पर आपतिजनक सामग्री, एके 47 की 2091 गोलियां और विसफोटक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं आज बडगाम के चदूरा में भी सुरक्षाबलों ने क आतंकी को दर दबोचा। आतंकवादी सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करके फरार होने की कोशिश कर रहे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News

Recommended News