फिर थमी मेट्रो की रफ्तार, येलो लाइन में आई तकनीकी दिक्कत

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 11:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार सुबह भी यात्री परेशान हुए। मेट्रो की व्यस्ततम येलो लाइन पर आज दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो रेल सेवा में करीब एक घंटे की देरी हो रही है। मेट्रो सेवा में देरी के पीछे तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। 

इससे पहले शुक्रवार को मजेंटा लाइन पर जसोला विहार, शाहीन बाग और कालिंदी कुंज के बीच मेट्रो के परिचालन को अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोक दिया गया था जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नजदीक फर्नीचर माकेर्ट में आग लगने के कारण मेट्रो सेवा को रोका गया था। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया कि यलो लाइन पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई हैं, जिसे हमारी इंजीनियर टीम ठीक कर रही है। इसलिए विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के रूट मेट्रो थोड़ी देर से चल रही है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो समय पर चल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News