TDP सांसद का नया ऐलान, तीसरा बच्चा करें पैदा और पाएं इनाम

punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 10:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के Telugu Desam Party (TDP) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने महिलाओं को तीसरे बच्चे के जन्म पर विशेष पुरस्कार देने का वादा किया है। सांसद ने कहा कि यदि किसी महिला का तीसरा बच्चा लड़का होता है, तो उसे गाय दी जाएगी और यदि लड़की होती है, तो 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह घोषणा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। सांसद ने बताया कि यह रकम वह अपने वेतन से देंगे।

जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देना है मकसद-

यह कदम राज्य में जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है, जो हाल ही में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा जनसंख्या वृद्धि के लिए किए गए आह्वान के बाद आया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी महिला कर्मचारियों के लिए मेटरनिटी लीव की नीति में बदलाव की घोषणा की थी। इसके तहत महिला कर्मचारियों को अब कितने भी बच्चों के लिए प्रसव के बाद लीव मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किया ऐलान- 

विजयनगरम के सांसद ने यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की, जब वह राजीव स्पोर्ट्स कंपाउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महिलाओं को तीसरे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन देने के लिए यह विशेष घोषणा की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News