Gold Price Target 2026 in India: सोना 2026 तक कहां पहुंचेगा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 05:31 PM (IST)

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में हाल के महीनों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई तो कभी अचानक गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को उलझन में डाल दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2026 तक सोना कहां तक पहुंच सकता है? क्या आने वाले दो सालों में सोना नया रिकॉर्ड बनाएगा या मौजूदा स्तरों से करेक्शन देखने को मिलेगा? और सबसे अहम—क्या यह खरीदारी का सही समय है या अभी इंतजार करना बेहतर होगा? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए हमने कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स ने Gold के लॉन्ग टर्म ट्रेंड, ग्लोबल फैक्टर्स और निवेश रणनीति पर साफ तस्वीर पेश की है।

भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी सन्नाटा अब हलचल में बदल गया है। जो सोना और चांदी 'जमीन' पर आते दिख रहे थे, उन्होंने अचानक ऐसी छलांग लगाई है कि निवेशक और आम खरीदार दोनों हैरान हैं। खासकर चांदी के बाजार में तो जैसे भूकंप आ गया, जहां कीमतें 4 लाख के स्तर से लुढ़क कर 2.90 लाख रुपये तक आ गईं। लेकिन अब माहौल बदल रहा है।

इस पूरी उठापटक के पीछे वाशिंगटन से आई एक बड़ी खबर है। भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एक ऐतिहासिक समझौते ने बाजार की दिशा मोड़ दी है। भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद करने के साहसी फैसले के बदले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर Tariff को 50 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय सामानों पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है।

इस Tarif कटौती से उम्मीद थी कि कीमतें और गिरेंगी, लेकिन दोपहर होते-होते बाजार ने पलटी मार दी। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,754 रुपये के आसपास पहुंच गई है, जो पिछले बंद भाव से लगभग 7763 रुपये की बड़ी बढ़त दिखा रही है। दिन भर के उतार-चढ़ाव में सोने ने 1.47 लाख का निचला स्तर और 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ है।

 Gold Price Target 2026: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, मौजूदा समय में सोने को 1,36,531.7 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यानी इस स्तर से नीचे सोने की कीमत फिसलने की संभावना फिलहाल कम है।

वहीं दूसरी ओर, केडिया का मानना है कि सोने के लिए 1,60,188 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। इसका मतलब यह है कि निकट भविष्य में इस स्तर को पार करना सोने के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में कीमतें इन्हीं दायरे में उतार-चढ़ाव कर सकती हैं और निवेशकों को रणनीति बनाते समय इन स्तरों पर खास नजर रखनी चाहिए।

देश के अलग-अलग शहरों में कीमतों पर नजर डालें तो फिलहाल पटना में सोना सबसे किफायती 1,48,850 रुपये पर मिल रहा है, जबकि भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में इसके लिए आपको 1,49,320 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। अगर आप घर में शादी या परंपरा के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो जानकारों का मानना है कि खरीदारी का यह सही समय हो सकता है क्योंकि लंबी अवधि में सोना हमेशा चमकता ही है। लेकिन, यदि आप सिर्फ मुनाफे के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो ETF या Mutual Fund के जरिए एसआईपी (SIP) का रास्ता अपनाना ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News