Gold Price Crash : 29,000 रुपये गिरे दाम... सोने-चादी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानें नए रेट

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 08:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कमोडिटी बाजार में गुरुवार को बड़ी हलचल देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी की कीमत में अचानक तेज गिरावट आई और करीब 12% टूटकर लोअर सर्किट लग गया। इस गिरावट के साथ चांदी के दाम एक झटके में करीब 29,000 रुपये प्रति किलो तक नीचे आ गए।

ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती

ताजा गिरावट के बाद चांदी का भाव लगभग 2.18 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने करीब 4.20 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस हिसाब से अब तक कीमत में 2 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जो निवेशकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सोना भी दबाव में, 6% तक टूटा

सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना करीब 6% तक फिसल गया, जिससे 10 ग्राम की कीमत में 9,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई। वर्तमान में सोना अपने उच्च स्तर से करीब 50,000 रुपये तक सस्ता हो चुका है।

गिरावट के पीछे ये हैं बड़े कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के संकेत और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता ने बाजार पर दबाव डाला है। इसके अलावा मध्य-पूर्व में तनाव, तेल-गैस आपूर्ति पर असर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की रणनीति बदल दी है।

मजबूत डॉलर से भी बढ़ा दबाव

हाल के दिनों में अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे निवेशक सोना-चांदी जैसे पारंपरिक सुरक्षित निवेश से दूरी बनाकर डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News