MK Stalin Resignation: मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस्तीफा दिया: DMK सूत्रों से मिली जानकारी
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 12:33 PM (IST)
चेन्नई: DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उनका इस्तीफा पत्र राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कार्यालय को भेज दिया गया है। डीएमके को 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके से हार का सामना करना पड़ा था।
DMK ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 सदस्यीय विधानसभा में 59 सीटें जीतकर प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी है। AIADMK ने 47 सीटें जीतीं। टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। स्टालिन ने कहा है कि डीएमके एक मजबूत विपक्षी दल के रूप में काम करेगी।
