मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा- पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों का फल 4 मई को मिलेगा

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 05:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों का फल चार मई को मिलेगा। तेइस अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती चार मई को होगी। स्टालिन ने यहां मई दिवस (अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस) कार्यक्रम में कहा, "हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल आने वाले चौथे दिन (चार मई को मतगणना के दिन) प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

PunjabKesari

इसमें बिल्कुल कोई बदलाव नहीं है और न ही इसमें जरा सा भी विचलन हुआ है।" उन्होंने कहा, "किसी को भी यह मान लेने की जरूरत नहीं है कि मैं केवल एग्जिट पोल के आधार पर बोल रहा हूं।" द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख स्टालिन ने कहा कि चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए "अच्छी खबर" आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News