भारतीयों के लिए ताइवान जाना होगा आसान, ''वीजा ऑन अराइवल'' की हो रही तैयारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 05:24 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  ताइवान  भारतीयों को 'वीजा ऑन अराइवल' देने की तैयारी कर रहा है । उप विदेश मंत्री तियेन चंग-क्वांग ने कहा कि ताइवान  भारतीय यात्रियों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।  उन्होंने कहा कि  वीजा प्रक्रिया सरल करने का उद्देश्य भारत से संबंधों को मजबूत करना और भारतीयों को ताइवान आने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं इसलिए हम  लुक ईस्ट पॉलिसी के तहत  वीजा ऑन अराइवल पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं।  

PunjabKesari

ताइपे में मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए ताइवान के उप विदेश मंत्री क्वांग ने कहा कि वीजा ऑन अराइवल पर निर्णय लेने से पहले हमें ताइवान के आव्रजन विभाग से प्रस्ताव को लेकर आंतरिक चर्चा की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं, इसलिए हम वीजा ऑन अराइवल पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं।

PunjabKesari

उप विदेश मंत्री ने कहा कि हम भारत के साथ सुविधाजनक पर्यटन और व्यापारिक यात्राओं को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब भारत ने 1991 की शुरुआत में 'लुक ईस्ट पॉलिसी' की पहल की तो और ताइवान और भारत दोनों ने वीजा प्रतिबंधों को ढीला कर दिया था। मालूम हो कि यह बदलाव तब आया है जब ताइवान के उप विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति लाई चिंग-ते और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच संदेशों के आदान-प्रदान पर चीन के एतराज को मजबूती से खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि चीन ताइवान को अपना एक प्रांत बताते हुए दावा करता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News