IND vs ENG: क्या सेमीफाइनल में खेलेंगे अभिषेक शर्मा? कोच ने किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 08:05 PM (IST)

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होने वाली है, लेकिन इस बड़े मैच से पहले Team India की प्लेइंग 11 और खास तौर पर अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभिषेक के लिए अब तक यह टूर्नामेंट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और एक अर्धशतक को छोड़ दें तो उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली। इसी वजह से फैंस और एक्सपर्ट्स के मन में यह सवाल था कि क्या सेमीफाइनल जैसे नॉकआउट मैच में उन्हें मौका मिलेगा?

अब इस सस्पेंस को Team India के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ कर दिया है। मोर्कल ने संकेत दिया है कि अभिषेक शर्मा सेमीफाइनल में जरूर खेलेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही वह फिलहाल अच्छी लय में न हों, लेकिन सेमीफाइनल उनके लिए एक नई शुरुआत की तरह होगा। कोच ने संजू सैमसन का उदाहरण देते हुए बताया कि यह अभिषेक के लिए सीखने का दौर है और उनके पास मैदान पर जाकर खुद को साबित करने का पूरा मौका है।

वहीं, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। पिच पर फिलहाल घास नजर आ रही है, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कॉम्बिनेशन क्या होगा। मोर्कल के मुताबिक, टीम ने हर परिस्थिति के लिए तैयारी कर रखी है और मैच के दिन पिच की हालत देखकर ही यह तय किया जाएगा कि अतिरिक्त स्पिनर खिलाना है या तेज गेंदबाज। फिलहाल पिच को पानी दिया गया है और वह काफी सॉफ्ट है, इसलिए टॉस के वक्त ही टीम की रणनीति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News