"मेरे पास सिर्फ तीन रास्ते थे...": इस्तीफा देने के बाद राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, किए ये बड़े खुलासे

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 01:25 PM (IST)

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने और बीजेपी का दामन थामने के दौरान राघव चड्डा एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के जरिए राघव ने खुलकर अपनी बात रखी है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी की मौजूदा स्थिति में भी गंभीर सवाल उठाए हैं। राघव ने कहा कि वो एक गलत पार्टी में सही आदमी थे। इसी के साथ राघव ने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने इतने साल वह अब बदल चुकी है। 

15 साल दिए, लेकिन अब पार्टी बदल चुकी है

राघव चड्ढा ने भावुक होते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि युवावस्था के तकरीबन 15 साल आप पार्टी को दिए। उन्होंने किसी मकसद के साथ राजनीति में कदम रखा था। लेकिन अब उन्होंने दावा किया है कि वो पार्टी पहले जैसी नहीं रही उनके अनुसार वो अब जहरीली (Toxic) हो गई है। अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि पार्टी में काम करने और अपनी बात रखने की आजादी भी सीमित है। वे अपनी इच्छानुसार काम नहीं कर सकते और न ही बोल सकते हैं।  

<

>

पार्टी अब गलत हाथों में चली गई है

राघव ने अपनी पुरानी पार्टी के साथियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने निजी लाभ को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया पार्टी की कमान भ्रष्ट लोगों के हाथों में चली गई है।

AAP छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने का बचाव

राघव चड्ढा ने कहा कि उनके पास 3 ऑप्शन थे। पहला राजनीति छोड़ना, दूसरा पार्टी में ही रहकर बदलाव करना या तीसरा पार्टी में रहकर बदलाव की कोशिश करना या किसी नए मंच से आगे बढ़ना। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीसरा ऑप्शन सही लगा, इसलिए इसका चुनाव किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News