Swiggy Report 2025: साल 2025 में भारतीयों की सबसे ज्यादा पसंदीदा रही ये डिश, 93 करोड़ ऑर्डर दर्ज किए गए

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 05:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आजकल ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी ऑर्डर करना आम हो गया है। खाना हो या स्नैक्स, एक क्लिक में सब कुछ मंगाया जा सकता है। इस रुझान को लेकर ‘हाउ इंडिया स्विगी’ड’ (How India Swiggy’d) की 10वीं रिपोर्ट में साल 2025 के सबसे लोकप्रिय खाने-पीने के ऑर्डर्स का आंकड़ा सामने आया है। रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि बिरयानी भारतीयों की सबसे पसंदीदा डिश बनी हुई है।

बिरयानी का जलवा बरकरार

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में स्विगी पर सबसे ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की गई। अकेले सालभर में 93 मिलियन बिरयानी ऑर्डर दर्ज किए गए, यानी हर मिनट 194 और हर सेकंड 3.25 बिरयानी ऑर्डर किए गए। इसमें चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा पसंद की गई। 5.77 करोड़ बार चिकन बिरयानी ऑर्डर किए गए, जिनमें से कई रिपीट ऑर्डर थे। यह लगातार दसवां साल है जब बिरयानी स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बनी रही।

यह भी पढ़ें - ये हैं देश के सबसे अमीर MLA, कुल संपत्ति है 33 अरब रुपये; नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

पिज्जा और बर्गर की भी धूम

दूसरे नंबर पर बर्गर रहा, जिसे 44.2 मिलियन (4.42 करोड़) बार ऑर्डर किया गया। तीसरे नंबर पर पिज्जा रहा, जिसके लिए 40.1 मिलियन (4.01 करोड़) ऑर्डर आए। चौथे स्थान पर डोसा रहा, जिसे 26.2 मिलियन (2.62 करोड़) बार ऑर्डर किया गया। स्विगी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि लेट नाइट ऑर्डर में वेज पिज्जा काफी लोकप्रिय रहा। एक ग्राहक ने अकेले 47,578 रुपये का पिज्जा ऑर्डर भी किया। स्नैक टाइम (शाम 3–7 बजे) में सबसे ज्यादा बर्गर बिके। चिकन बर्गर के 63 लाख और वेज बर्गर के 42 लाख ऑर्डर आए। इसके अलावा चिकन रोल, चिकन नगेट्स और वेज पिज्जा भी खूब पसंद किए गए।

चाय और नाश्ते में समोसा हिट

भारतीयों के लिए शाम के नाश्ते में चाय और समोसे का कॉम्बिनेशन बेहद लोकप्रिय रहा। सालभर में 34.2 लाख समोसे और 29 लाख कप अदरक वाली चाय ऑर्डर किए गए। इसके अलावा गुलाब जामुन, काजू कतली, बेसन लड्डू और चॉकलेट केक भी खूब पसंद किए गए।

यह भी पढ़ें - J.P. Morgan का बड़ा दावा... साल 2026 में 10 ग्राम सोने की कीमत होगी इतनी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News