निलंबित सांसदों ने गांधी मूर्ति के सामने खाया ''चिकन'', भड़की BJP ने पूछा- यह विरोध था या पिकनिक?

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 05:59 PM (IST)

नई दिल्लीः संसद में हंगामे को लेकर निलंबित 27 सांसदों का धरना शुक्रवार को खत्म हो गया लेकिन इसके बाद निलंबति सांसद बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सांसद प्रदर्शन के नाम पर पार्टी कर रहे थे। उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर चिकन खाया जा रहा था।

राज्यसभा से अपने निलंबन के खिलाफ संसद भवन परिसर में गांधी मूर्ति के पास 50 घंटे के लिए धरना दे रहे विपक्षी सांसदों के वहां चिकन खाने की खबरों के बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इन सांसदों पर सवाल खड़ा करते हुए इनसे पूछा है कि जनता ने इन्हें किस लिए चुन कर भेजा हैं- चर्चा के लिए या चिकन के लिए?

मोइत्रा ने किसी का नाम लिए बगैर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। उल्लेखनीय है कि पूनावाला ने बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाया था। कांग्रेस ने ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गोवा में ‘‘अवैध बार'' चलाने का आरोप लगाया था।

टीएमसी सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘धरना दे रहे निलंबित सांसद क्या भोजन कर रहे हैं, इस पर टिप्पणी करने के लिए भाजपा ने लोगों को नियुक्त कर रखा है। सिल्ली सोल्स!...। '' ‘सिल्ली सोल्स' उस कैफे का नाम है जिसे ईरानी की बेटी का बताया जा रहा है। इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि विपक्षी दल के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास चिकन खा कर उनका (गांधी का) अपमान किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News