कांग्रेस छोड़ने के बाद सुष्मिता देव को मिला इनाम, TMC ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया नाम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 05:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देव को मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है। वह हाल में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुई थीं। टीएमसी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘हमें सुष्मिता देव को संसद के ऊपरी सदन के लिए नामांकित करके अत्यधिक खुशी हो रही है। 

ममता बनर्जी के महिलाओं को सशक्त करने तथा राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की दूरदृष्टि से हमारे समाज को और अधिक हासिल करने में मदद मिलेगी।'' कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से एक और उसकी महिला शाखा की प्रमुख रही देव पिछले महीने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्हें असम और त्रिपुरा में पार्टी का कामकाज देखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी
राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सुष्मिता देव ने कहा, ''मैं अभिभूत हूं। मैं अपनी नेता ममता बनर्जी को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। संसद में अधिक महिलाओं को देखने का उनका दृढ़ विश्वास अनुकरणीय है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News