सुषमा स्वराज और उनके पति स्वराज कौशल के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 01:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सुषमा स्वराज चली गईं और पीछे छोड़ गई अपना देश, अपनी पार्टी, अपनी बेटी और अपने पति स्वराज कौशल। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुषमा स्वराज और उनके पति स्वराज कौशल का नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। 21 साल की उम्र में सुप्रीम कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस शुरू करनेवाली सुषमा स्वराज के नाम महज 25 साल की उम्र में हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं उनको पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री होने का भी गौरव प्राप्त है। इतना ही नहीं उनका नाम पहली सर्वश्रेष्ठ महिला महिला सांसद होने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।

PunjabKesari

इधर, सिर्फ सुषमा स्वराज ही नहीं उनके पति स्वराज कौशल के नाम भी कई उपलब्धियां दर्ज हैं। स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने सीनियर वकील हैं। वो महज 34 साल की उम्र में देश के सबसे युवा अधिवक्ता बन गए थे। इतना ही नहीं, उनके नाम देश के अबतक के सबसे युवा राज्यपाल होने का रिकॉर्ड दर्ज है। 1990-1993 के बीच महज 37 साल की उम्र में वो मिजोरम के राज्यपाल बनाए गए थे।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prachi upadhyay

Recommended News

Related News