सुशांत सुसाइड केस: जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP क्वारंटाइन, नीतिश बोले-अच्छा नहीं किया

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्कः सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं। बिहार पुुलिस आरपो लगा रही है कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह के केस में मदद नहीं कर रही है। वहीं मुंबई पुलिस ने अब बिहार पुलिस को सहयोग देने की बजाए मुंबई आए पटना के SP सिटी विनय तिवारी को बीएमसी (BMC) के अधिकारियों ने क्वारंटाइन किया है। SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले कि जो किया गया वो अच्छा नहीं है। नीतीश ने कहा कि इस केस को सुलझाने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस को मिलकर काम करना चाहिए। जांच में सहयोग करना चाहिए न कि किसी को रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे मुंबई पुलिस से इस मामले में बात करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि SP सिटी विनय तिवारी रविवार को मुंबई पहुंचे थे। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट किया कि आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे लेकिन रविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारंटाइन कर दिया, उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया, वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

PunjabKesari

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। सुशांत के परिवार वालों ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया पर आरोप है कि उसने सुशांत के पैसों को हड़पने के लिए एक्टर को अपने जाल में फंसा रखा था। वहीं सुशांत के अकाउंट से करोड़ों रुपए भी ट्रांसफर हुए हैं। सुशांत के दोस्तों और कीरीबियों ने आरोप लगाया कि रिया ने उसे सबसे अलग कर दिया था। रिया सुशांत के परिवार को भी पसंद नहीं करती थी। सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

PunjabKesari

साथ ही सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया कि उसने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया। सुशांत के पिता ने रिया पर अवैध तरीके से बेटे को बंधक बनाने और उनके बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए निकालने तथा परिवार को सूचित किए बिना सुशांत के मनोरोग का इलाज कराने का भी आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में सीबीआई जांच की भी लगातार मांग उठ रही है ताकि सुसांत के सुसाइड का सच सामने आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News