सूरत: बसों की आमने-सामने भयानक टक्कर, 7 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 02:42 PM (IST)

Surat Barodli MSRTC Bus Accident : गुजरात के सूरत जिले से एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बारडोली कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो सरकारी बसों की आपस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद एक बस पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। 

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस दिल दहला देने वाले हादसे में कम से कम 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि करीब 40 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक उसी बस में सवार थे जिसमें आग लगी थी। यह पूरी घटना गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-53 पर उवा गांव के पास मंगलवार को घटित हुई। बता दें कि हादसे का शिकार हुई एक बस गुजरात के सूरत से महाराष्ट्र के धुले की ओर जा रही थी जबकि दूसरी बस महाराष्ट्र के चालीसगांव से पैसेंजर्स को लेकर सूरत की तरफ आ रही थी।

बारडोली से व्यारा जाने वाले हाईवे पर धुले की तरफ जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर से टकराने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया जिससे बस डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही दूसरी बस से सीधे जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें: MLA Car Fire: कांग्रेस विधायक की SUV दीवार से टकराकर बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

दोनों बसों की इस सीधी भिड़ंत के बाद टक्कर मारने वाली बस पलटकर सड़क किनारे नीचे जा गिरी। पलटने के कुछ ही मिनटों के भीतर बस के इंजन में शॉर्ट-सर्किट की वजह से भयानक आग लग गई। बस में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और 40 घायलों को इलाज के लिए तुरंत बारडोली के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Mob Lynching Death: रांची में छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

10-10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान 

इस भीषण सड़क हादसे पर मुंबई में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और दर्दनाक बताते हुए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से निम्नलिखित घोषणाएं कीं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल यात्रियों को बिना किसी देरी के सर्वश्रेष्ठ और पूरी तरह से मुफ्त (Free) चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही MSRTC के अध्यक्ष ने भी इस दुर्घटना में असमय जान गंवाने वाले यात्रियों और निगम के कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News