दर्दनाक हादसा : 2 ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से दोनों चालकों की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 08:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दो ट्रक चालकों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना लेफ्रिपारा थाना क्षेत्र में अनलाबहाल चौक पर हुई, जब एक ट्रक कोयला खाली करके लौट रहा था, जबकि दूसरा खनिज लाने खनन स्थल की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद आग लग गई, जिसके बारे में आशंका है कि यह टक्कर के कारण यूरिया टैंक से शुरू हुई होगी। आग ने जल्द ही दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालकों--झारखंड के मंटू यादव और बिहार के चंदन यादव अपने केबिन से बाहर नहीं निकल पाए एवं जिंदा जल गए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News