सुकमा में मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों के पोस्टर जारी, पुलिस ने रखा लाखाें का ईनाम

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 11:15 AM (IST)

रायपुर: सुकमा में CRPF जवानों पर हमला करने वाले नक्सलियों को पकड़ने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। इसके तहत पुलिस ने सुकमा में सक्रिय कुछ नक्सलियों के पोस्टर जारी कर इन्हें पकड़ने के लिए 40 लाख से लेकर 3 लाख रुपए तक का इनाम रखा है। इनमें जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखने का भरोसा दिलाया गया है। साथ ही कुछ अधिकारियों के नंबर दिए गए हैं।

रामन्ना 
मोस्ट वांटेड नक्सलियों में रामन्ना उर्फ संतोष रावुला श्रीनिवास का नाम सबसे ऊपर है। उसे पकड़वाने में मदद करने वाले को 40 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश का रहने वाला रामन्ना सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य होने के साथ दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का भी सदस्य है। रामन्ना सुकमा में सक्रिय सबसे सीनियर नक्सलियों में से एक है। माना जाता है कि इस पूरे इलाके में उसकी खासी दहशत है। 

PunjabKesari

माड़वी सिमा
सुरेंद्र उर्फ माड़वी सिमा पर 10 लाख की ईनामी राशि रखी गई है। पुलिस के मुताबिक माड़वी सिमा सीपीआई (माओवादी) की दरभा डिवीजन कमेटी का सचिव है। वो मूल रूप से सुकमा जिले के गोलापल्ली इलाके के पोलमपाट गांव का रहने वाला है।

PunjabKesari

वनोजा 
करीब 30 साल की वनोजा पर पुलिस ने 8 लाख रुपए का ईनाम रखा है। वनोजा नक्सलियों की प्लाटून नंबर 9 की कमांडर है और आंध्र प्रदेश के चिन्नाबोड़केल गांव की रहने वाली है। उस पर पर कई हमलों में शामिल होने का आरोप है।

PunjabKesari

सोड़ी लिंगे
सोड़ी लिंगे नाम की यह महिला नक्सली पोद्दाबोड़केल इलाके में कई वारदातों में शामिल रही है और पामेड़ थाने के तहत जारापल्ली गांव की रहने वाली है। उस पर 5 लाख रुपए का ईनाम है। 

PunjabKesari

माड़वी मंगली 
नक्सलियों के सेक्शन 2 की प्लाटून नंबर 8 की कमांडर माड़वी मंगली का पति राजेश नक्सलियों के मिलिट्री विंग का चीफ है। मंगली बीजापुर जिले के मेट्टागुडा की रहने वाली है। उस पर 3 लाख रुपए का ईनाम है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News