अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण, 3500 किमी है मारक क्षमता

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 10:10 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -3 का बुधवार को सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अग्नि3 3500 किमी तक मार करने में सक्षम है। यह मीडियम रेंज की मिसाइल है।

परणाणु क्षमता से लैस इस मिसाइल की जद में में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन आता है। इस मिसाइल की साइज भी बहुत ज्यादा है। इसकी लंबाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। जो एक सेकेंड में पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। 50 टन वजन वाली मिसाइल में दो चरणों वाला इंजन लगा है जो ठोस ईंधन से चलता है। यह मिसाइल अपने साथ 1.5 टन का हथियार ले जाने में सक्षम है।

यह सफल परीक्षण सामरिक बल कमांड के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च के अंतर्गत किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, लॉन्च एक पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था और सिस्टम के सभी परिचालन मापदंडों को मान्य किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News