Auto-Taxi Strike: 21 से 23 मई तक बढ़ सकती हैं आम आदमी की मुश्किलें, 3 दिन रहेगी ऑटो-टैक्सी की हड़ताल

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 11:36 AM (IST)

 Auto-Taxi Strike: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में यात्रा करने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ईंधन की बढ़ती कीमतों और कम किराए से परेशान कमर्शियल वाहन चालकों ने 21 मई से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। ऑटो और टैक्सी चालकों की मांग है कि मौजूदा किराए में तुरंत संशोधन किया जाए। 'चालक शक्ति यूनियन' ने इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल (LG), मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और पुलिस कमिश्नर को एक पत्र सौंपा है। यूनियन के मुताबिक, यह हड़ताल 'ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस' द्वारा घोषित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बुलाई गई है।

PunjabKesari

हड़ताल के मुख्य कारण और चालकों की मांगें

  • 15 साल से नहीं बढ़ा किराया: यूनियन का कहना है कि पिछले करीब 15 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी किरायों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके विपरीत सीएनजी (CNG), पेट्रोल, डीजल, गाड़ी के रखरखाव (Maintenance), इंश्योरेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट की फीस कई गुना बढ़ चुकी है।
  • कैब कंपनियों पर शोषण का आरोप: चालकों ने ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) जैसी ऐप-आधारित कैब कंपनियों पर मनमानी करने और चालकों का आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
  • आर्थिक तंगी: यूनियन ने पत्र में लिखा है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद पुराने किरायों पर काम करने के कारण चालक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

यूनियन ने दी ये चेतावनी

यूनियन ने साफ किया है कि यदि दिल्ली सरकार ने तुरंत किराए में बढ़ोतरी नहीं की, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है। चालकों ने सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत करने और शोषण रोकने के लिए एक ठोस नीति बनाने की मांग की है।

PunjabKesari

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

यह हड़ताल ऐसे समय पर बुलाई गई है जब ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज की नई दरें इस प्रकार हैं:

  • पेट्रोल: 87 पैसे महंगा होकर ₹97.77 से ₹98.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
  • डीजल: 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ ₹90.67 से ₹91.58 प्रति लीटर हो गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News