मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, राजस्थान में रेतीले बवंडर से छाया अंधेरा

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में शनिवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के से लोगों  को राहत मिली है। वहीं राजस्थान में रेतीला बवंडर आने से लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है।  मौसम को देखते हुए IMD ने  गुजरात और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।

<

>

दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा 

 शनिवार शाम को दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में अचानक घने बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग (IMD) ने 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। पिछले कुछ दिनों की भीषण गर्मी के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से गिरकर 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

<

>

राजस्थान के चुरू और सीकर में आया रेतीला तूफान

राजस्थान के चुरू और सीकर में शनिवार शाम को रेतीला तूफान आया है। इस तूफान से दिन में अंधेरा हो गया। चुरू, सीकर और बीकानेर जिलों में उठे एक विशालकाय रेतीले बवंडर ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य के करीब पहुंच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे।

उत्तराखंड में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

देवभूमि उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों के लिए 30 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 मई को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में यह सिलसिला 1 और 2 जून तक जारी रह सकता है, जबकि 3 जून से मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News