मजालता में एक समुदाय ने बिना उकसावे के की पत्थरबाजी, पुलिस के तीन जवान घायल

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 02:50 PM (IST)

जम्मू : मजालता में गुज्जर समुदाय के लोगों ने बिना कारण पत्थरबाजी की जिससे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये। घटना बुधवार देर रात की है। पहाड़ों की तरफ मवेशियों के साथ पलायन कर रहे करीब 70 से अधिकार लोगों ने पुलिस पोस्ट पर पत्थराव किया।


जानकारी के अनुसार पत्थराव से आस-पास की दुकानों में रखे फ्रिज भी टूट गये जबकि पास ही के डिग्री कालेज के शीशे भी टूट गये। पुलिस पोस्ट पर बरसाए गए पत्थरों से करीब तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। वहीं गुज्जरों ने इलाके के चौकीदार को भी बुरी तरह से पीट डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News