multibagger stock: इस छोटे से स्टॉक ने मचाया बड़ा कमाल, 6 महीनों में ₹1 लाख से बनाए ₹8.87 लाख

punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 02:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  शेयर बाजार में कब कौन-सा स्टॉक रॉकेट बनकर उड़ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। लेकिन जो निवेशक सही वक्त पर दांव लगाते हैं, उनकी किस्मत रातों-रात पलट सकती है। ठीक ऐसा ही करिश्मा किया है IT सर्विसेस से जुड़ी कंपनी स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स ने। इस स्टॉक ने बीते छह महीनों में ऐसा धमाका किया कि 1 लाख रुपये का निवेश लगभग ₹8.87 लाख में तब्दील हो गया।

सोमवार को इस स्टॉक ने 5% की बढ़त के साथ बीएसई पर 42.88 रुपये के इंट्रा-डे हाई को छू लिया, जिससे निवेशकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लगातार तीसरे दिन इस स्टॉक पर अपर सर्किट लगा रहा है। पिछले सात कारोबारी दिनों में से छह बार यह स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुआ है और कुल मिलाकर इस दौरान 18.60% की मजबूती दर्ज की गई है। इस तेजी ने इसे मल्टीबैगर स्टॉक के तौर पर निवेशकों की नजरों में ला दिया है।

कंपनी की बोर्ड मीटिंग 23 अक्टूबर 2025 को होने वाली है, जिसमें संभावित बिजनेस अधिग्रहण से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इस बैठक के कारण बाजार में स्टॉक को लेकर अनिश्चितता और उत्सुकता दोनों बनी हुई हैं, जो इसकी कीमत में तेजी का कारण बनी है।

स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें तो यह सचमुच प्रभावशाली रहा है। एक महीने में 7%, तीन महीने में 17%, और छह महीने में 340% से भी अधिक रिटर्न देने वाला यह स्टॉक निवेशकों के लिए किसी सपने से कम नहीं। यदि कोई जनवरी में इस शेयर में निवेश करता, तो आज उसकी संपत्ति कई गुना बढ़ चुकी होती। एक साल में इस स्टॉक ने 790% तक का लाभ दिया है।

52 हफ्तों में इस शेयर का उच्चतम स्तर 50.94 रुपये और न्यूनतम स्तर मात्र 4.83 रुपये रहा है। मार्केट कैप 2858.20 करोड़ रुपये के करीब है, जो इसे स्मॉल कैप श्रेणी में मजबूत स्थिति में दर्शाता है। खास बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 3404% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। यानी 2019 में निवेश करने वालों के पैसे 35 गुना तक बढ़ गए।

आइए इसे एक उदाहरण के जरिए समझते हैं: मान लीजिए छह महीने पहले आपने 40 रुपये प्रति शेयर की दर से 2500 शेयर खरीदे। आपका निवेश था 1,00,000 रुपये। आज इस स्टॉक की कीमत लगभग 42.88 रुपये पहुंच चुकी है, जिससे आपकी कुल संपत्ति 1,07,200 रुपये हो गई। अगर आप 52 हफ्ते के न्यूनतम मूल्य 4.83 रुपये पर निवेश करते, तो आपको लगभग 20,703 शेयर मिलते, जिनकी मौजूदा कीमत करीब 8,87,744 रुपये हो जाती।

इस साल मार्च में कंपनी ने शेयर स्प्लिट किया था, जिसके तहत हर 10 रुपये के शेयर को 10 हिस्सों में बांट दिया गया। इससे शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपये हो गया, जो छोटे निवेशकों के लिए इस स्टॉक को और भी आकर्षक बनाता है। फिलहाल यह शेयर 50 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है, जो नए निवेशकों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News