चुनावी राज्यों में स्टार प्रचारकों की डिमांड में पहली पसंद बने सिद्धू

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 05:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः  पंजाब के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस में आए भले ही ज्यादा दिन न हुए हों, लेकिन पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सत्तारूढ़ भाजपा पर वार करने के लिहाज से वे काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। चुनावी राज्यों में रैलियों की बात करें तो सिद्धू की जोरदार मांग आ रही है। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि सिद्धू जिस अंदाज में भाजपा पर तीखे सियासी हमले करते हैं, उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इससे पार्टी को राजनीतिक बढ़त मिल सकती है।

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल है। वहीं, राजस्थान के स्टार प्रचारकों की सूची बनाना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि उनका नाम यहां भी शामिल होना तय है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद मुहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी शामिल है। लेकिन सिद्धू प्रदेश कांग्रेस इकाइयों की पहली पसंद बने हुए हैं।
 

PunjabKesari

चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े पार्टी के एक सीनियर नेता ने बताया कि सिद्धू को लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचार कराने को लेकर ज्यादा मांग आ रही है। पार्टी नेताओं ने इस बारे में सिद्धू को सूचना दे दी है।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू ने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू ने भाजपा ने नाता तोड़ कांग्रेस ज्वाइन किया था। उन्होंने पंजाब की अकाली सरकार और भाजपा के गठबंधन का विरोध किया था। सिद्धू अपनी राजनीतिक शायरी और चुटकलों के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। उनके भाषण देने की शैली को जनता के बीच खूब पसंद किया जाता है। यही नहीं, टीवी कार्यक्रमों में भी वह काफी लोकप्रिय हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News