श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर घुसपैठ का आरोप लगा किया हमला, बरसाए पत्थर... 1 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 11:10 AM (IST)

नेशनल डेस्कः श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों के एक दल को कथित तौर पर निशाना बना कर हमला कर दिया। इस हमले में एक मछुआरे के घायल होने की खबर है। श्रीलंकाई नौसेना का आरोप है कि ये मछुआरे उनकी जल क्षेत्र सीमा में जबरदस्ती घुस आए थे। हालांकि मछुआरों ने इस आरोप  का खंडन किया है। मछुआरों ने आरोप लगाया कि उन पर श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से पत्थर फेंके गए और उनके जाल को भी नुकसान पहुंचाया गया।

 

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है। घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय मछुआरे श्रीलंका सेना द्वारा उत्पीड़ित हुए हैं। तमिलनाडु कई बार केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दों को उठा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News