श्रीलंका अदालत का बड़ा फैसला: US हमले में मारे गए 84 नाविकों के शव ईरान को सौंपने का आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 06:57 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट युद्ध के असर अब हिंद महासागर तक दिखाई देने लगे हैं। इसी बीच Sri Lanka की एक अदालत ने अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव Iran के दूतावास को सौंपने का आदेश दिया है। गॉल के मुख्य मजिस्ट्रेट Sameera Dodangoda ने Galle National Hospital के निदेशक को निर्देश दिया कि अस्पताल में रखे शवों को ईरान के दूतावास को सौंप दिया जाए। यह आदेश Galle Harbour Police के अनुरोध पर जारी किया गया।

 

पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने बताया था कि IRIS Dena frigate नामक ईरानी युद्धपोत पर United States की पनडुब्बी द्वारा हमला किया गया था, जिससे जहाज Galle के तट के पास डूब गया। इस घटना में जहाज पर सवार 84 नाविकों की मौत हो गई थी।  रिपोर्टों के मुताबिक यह युद्धपोत Visakhapatnam, India से लौट रहा था, जहां उसने एक नौसैनिक बेड़े की समीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

  

घटना के बाद 32 जीवित बचे नाविकों को बचाकर गॉल के अस्पताल लाया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी देकर Sri Lanka Air Force के Koggala Air Base में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बाद में Welisara स्थित नौसैनिक केंद्र में ले जाया जाएगा।  इसी दौरान एक अन्य ईरानी जहाज IRIS Bushehr इंजन खराब होने के कारण Colombo बंदरगाह के बाहर लंगर डाले हुए है।अधिकारियों के अनुसार इस जहाज को बाद में Trincomalee बंदरगाह की ओर ले जाया जा सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News