''स्क्विड गेम'' फेम ओ येओंग-सु को हुई आठ महीने की जेल, यौन उत्पीड़न मामले में पाए गए दोषी

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 04:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। 2021 में रिलीज़ हुई इस सीरीज़ के प्रत्येक किरदार ने लोगों को अपनी ओर आर्कषित किया है। इसमें नंबर 1 की भूमिका 79 वर्षीय अभिनेता ओ येओंग-सु ने निभाई थी। अभिनेता को यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया है। इसके चलते उन्हें आठ महीने की सज़ा भी हुई।

PunjabKesari

 जानकारी के अनुसार, साल 2017 में एक महिला ने अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसी को लेकर सुवॉन जिला न्यायालय की सेओंगनाम शाखा ने एएफपी को बताया कि अभिनेता को आठ महीने जेल की सजा सुना दी है और साथ ही उन्हें दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं अदालत द्वारा उन्हें 40 घंटे की यौन हिंसा पर कक्षाएं पूरी करने का भी आदेश दिया गया है।

PunjabKesari

अदालत के अनुसार, न्यायाधीश जियोंग येओन-जू ने कहा, 'पीड़िता के हमले के अपने रिकॉर्ड और उसके दावे सही हैं।' साल 2022 में एक महिला ने उन पर दो मौकों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उस समय उन्हें बिना हिरासत में लिए दोषी ठहराया गया था। आरोप लगाने वाली महिला की पहचान अब तक नहीं की गई है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News